33वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुुंड हस्तशिल्प मेला शुक्रवार को शुरू हो गया है। 17 फरवरी तक चलने वाले इस महाकुंभ में महाराष्ट्र सहभागी प्रदेश और थाईलैंड सहभागी देश की भूमिका निभा रहा है।
शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और मेजबान राज्य हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेले का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा, महाराष्ट्र के पर्यटन एवं रोजगार मंत्री जयकुमार रावल थाईलैंड के राजदूत के अलावा हरियाणा के मंत्री मौजूद रहें।
मेले में पहली बार 31 देश भाग ले रहे हैं। जबकि भारत देश के लगभग एक हजार हस्तशिल्पी और कलाकार अपनी कला के जोहर दिखाएंगे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने मेला प्रांगण में छत्रपति शिवाजी की राजधानी का केंद्र रहे रायगढ़ किले की प्रतिकृति भी अवलोकन किया और हस्तशिल्पियों से भी रूबरू हुए।