अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अपने स्टाइलिश लुक के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से उनके बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि वो जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। हाल ही में बॉलीवुड की सिंघम अजय देवगन ने बताया कि न्यासा बॉलीवुड में इंट्री की इच्छुक हैं नहीं। क्या वे फिल्म इंडस्ट्री में अपना लक आजमायेंगी इस बारे में अजय ने खुलकर बात की।
अजय देवगन आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' में नजर आएंगे। इन दिनों वो फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि न्यासा बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी या नहीं। उन्होंने कहा, 'न्यासा अभी देश में नहीं है। फिलहाल वो अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही है और फिल्म इंडस्ट्री ज्वॉइन करने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, आगे चलकर वो अपना मन बदल भी सकती हैं।