गणतंत्र दिवस के दिन भारत में कई जगह तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर विवाद लगातार सामने आए। एएमयू में तिरंगा यात्रा निकाले जाने पर छात्रों को नोटिस दिए गए। उसके जवाब में बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने बिना परमीशन लिये जिले में तिरंगा यात्रा निकाली। जिसके तहत आज हजारों की संख्या में युवाओं ने घंटा घर से तिरंगा यात्रा शुरू करके विभिन्न मार्गों से होते हुए एएमयू कैंपस की ओर आगे बड़ने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने बीच-बीच में बेरिकेडिंग कर रोकने का प्रयास किया। यह तिरंगा यात्रा जोर शोर से वंदे मातरम, भारत माता की जयकारों के साथ आगे बढ़ती गई। तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे देखने को मिलेें। बीजेपी युवा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह का कहना है कि एएमयू सर्किल भारत के शहर अलीगढ़ में होते हुए भी अलग सा बताया जाता है। जहां तिरंगा यात्रा को जाने नहीं दिया जाता।